Republic Breaking

भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक का जन्मदिन फल वितरित कर एवं पौधारोपण कर मनाया

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिण्ड

भिंड – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक का जन्मदिन निराश्रित भवन पर मनाया। सर्व प्रथम कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक का जन्मदिन निराश्रित भवन पर बुजुर्गों को फल बांटकर एवं पौधारोपण कर मनाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं शेरू पचौरी ने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों लोगों को फल बांटकर एवं पौधारोपण कर युवा नेता अतुल पाठक का जन्मदिन मनाया एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत पौधारोपण के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं कहा कि हर किसी को अपने शुभ दिन पर पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि पौधारोपण पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष डिंपल दीक्षित एवं लवकुश परिहार, मंडल मंत्री खान, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष जैन, मंडल कार्यालय मंत्री नरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरजन सिंह नरवरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Editor Republic Breaking Network

Related posts

पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे बड़ा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है – कलेक्टर

Master_Admin

पाठक एवं खान ने मनाया भिंड एसपी चौहान का जन्मदिन

editor

वीर सावरकर साहस, संकल्प और त्याग की प्रतिमूर्ति थे : अतुल रमेश पाठक

editor

Leave a Comment