Republic Breaking

भिण्ड

पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे बड़ा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है – कलेक्टर

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे

एक बीघा शासकीय भूमि पर 250 पौधे रोपित किए गए

अरुण शुक्ला रिपब्लिक ब्रेकिंग न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर भिंड

पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम बिलाव में कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव, सरपंच बिलाव  राजकुमार दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासियों द्वारा एक बीघा शासकीय भूमि पर आम, जामुन पीपल, नीम आदि लगभग 250 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कलेक्टर  श्रीवास्तव ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे बड़ा करना भी उतना ही अधिक महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मनोभाव के साथ पौधारोपण करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा करने में सहयोग करे और जो पौधे रोपे गए हैं, उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएं।

Master_Admin

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

editor

थाना लहार पुलिस व्दारा नो एंट्री जोन मे घुसे ट्रक पर की गयी चालानी कार्यवाही

Master_Admin

थाना सुरपुरा ने गोली मारकर हत्या के प्रयास के दो आरोपियो को किया गिरफ्तार 

Master_Admin

Leave a Comment