Republic Breaking

देश

संयुक्त व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी घोषित

(भीलवाड़ा से मनोज सर्राफ)
संयुक्त व्यापार महासंघ जहाजपुर की एक आवश्यक बैठक गायत्री चेतना केंद्र पर संपन्न हुई।
बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दिनेश उपाध्याय ने आगामी 2 वर्षों के लिए अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसे सर्वसम्मति से अंतिम रूप दिया गया।
कार्यकारिणी में छह संरक्षक, पांच उपाध्यक्ष, दो कोषाध्यक्ष, महा सचिव, दो मंत्री सहित 56 व्यापारियों को कार्यकारिणी में लिया गया है।
ज्ञातव्य रहे विगत 13 जनवरी 2024 को हुई जनरल मीटिंग में श्री दिनेश उपाध्याय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त कर निवर्तमान अध्यक्ष श्री दामोदर शाह ने कार्यभार सौंपा था।
नवीन कार्यकारिणी में श्री गणेश राड़ी,गोकुल खटीक, सोहन मूंदड़ा, शंकर नागौरी, दामोदर शाह संरक्षक, श्री महेंद्र उपाध्याय, मुस्ताक मोहम्मद, विष्णु सोनी, घनश्याम नागौरी, सत्तू सोनी उपाध्यक्ष, श्री परमेंद्र सुवालका महासचिव, श्री बजरंग खाती कोषाध्यक्ष, दिनेश गौड़ संगठन मंत्री, पिंकू मूंदड़ा सह कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश मूंदड़ा, अमितेश पत्रिया मंत्री, मनोज अग्रवाल मीडिया प्रभारी, मनोज सोमानी , शिवराज टाक, बालू खटीक, दिनेश शर्मा, महेश नाथिया, महावीर मालू, बनवारी सोनी सहित कई गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 24 फरवरी 2024 को श्रीलंका मुखी हनुमान के यहां प्रस्तावित किया गया।
शपथ ग्रहण में राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Master_Admin

Related posts

शीघ्र ही क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

editor

लन्दन बुक ऑफ अवार्ड से सम्मानित होने पर बोले डॉ अरुण सक्सेना – “इसके पीछे मेरे मित्र, पत्रकार साथी और टीम के सदस्य।”

editor

सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान श्री झूलेलाल की भक्ति और आराधना का प्रमुख पर्व चालीहा महोत्सव आज 16 जुलाई 2023 से शुरू हुआ

Master_Admin

Leave a Comment