Republic Breaking

दतिया मध्यप्रदेश

शायना को मिला प्रदेश का पहला विवेकानंद युवा पुरस्कार

दतिया @republicnews.com>>>>>>>>>>>मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष फिर यूथ महापंचायत का आयोजन भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया जिसमे प्रदेश भर के लाखों युवाओं ने सहभागिता की
इस अवसर मध्यप्रदेश की युवा नीति भी लॉन्च की गई।

साथ ही साथ मध्यप्रदेश का पहला विवेकानंद पुरस्कार भी यूथ महापंचायत के दौरान दिया गया
जिसमे दतिया की शायना कुरेशी को प्रदेश का पहला विवेकानंद युवा पुरस्कार दिया गया जो मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया इसमें 50000 का नगद पुरस्कार भी शायना को प्रदान किया गया।

अवगत हो यह पुरस्कार इसी वर्ष से मध्यप्रदेश में शुरू किया गया है जो उत्कृष्ठ कार्यों के लिए युवाओं को दिया गया है। हाल ही में शायना कुरेशी को भारत सरकार के सर्वोच्च युवा पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

शायना जीवाजी विश्वविद्यालय की छात्रा रही है साथ ही इन्होंने विभिन्न संगठनों जैसे नेहरू युवा केंद्र संगठन एवम प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय नागरिकता के क्षेत्र में कार्य किया है और अब तक लगभग 80 से अधिक जिला, राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। इन्ही उपलब्धियों के लिए शायना को देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी प्रशंशित किया गया।

उपलब्धियां
.वर्ष 2023 में भारत सरकार के सर्वोच्च युवा पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित।

. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व संसद के केंद्रीय कक्ष में शायना के द्वारा किया गया
.राज्यपाल पुरस्कार
.उत्कृष्ठ निर्वाचन कार्यों के लिए वार्षिक राज्य पुरस्कार
.नशामुक्त भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर
. वैक्सीनेशन अभियान की ब्रांड एंबेसडर
.स्वीप ब्रांड एम्बेसडर

सुश्री सायना कुरैशी को सम्मानित होने  पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल सैन, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति संचालक/ मास्टर ट्रेनर युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रम रामजीशरण राय, अशोककुमार शाक्य, पीयूष राय मेन्टर यूथ क्लब, बलवीर पाँचाल, आयुष राय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व समस्त एनवाईव्ही ने बधाई दी।

editor

Editor Republic Breaking Network

Related posts

संसदीय क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

editor

जन अभियान परिषद ने मनाया समानता पर्व

editor

खनेता धाम में विशाल धर्म समागम : कलश एवं शोभा यात्रा 29 जनवरी को 

editor

Leave a Comment