Republic Breaking

भीलवाड़ा राजस्थान

भीलवाड़ा में वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन

भीलवाड़ा से मनोज सर्राफ 

नव गठित शाहपुरा जिले की सबसे बड़ी तहसील जहाजपुर में 

 20 मई 2024 सायकल 8:00 बजे गणेश हॉल में वरिष्ठ नागरिकों की एक मीटिंग रखी गई जिसमें जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन करना तय हुआ। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने सर्वसम्मति से श्री शंकर लाल मंडोवरा को अध्यक्ष, मंत्री हेतु श्री दामोदर प्रसाद शाह एवं कोषाध्यक्ष हेतु श्री ललित पारीक को मनोनीत किया।

सदस्यता अभियान चलाकर सभी वरिष्ठ नागरिकों को सदस्य बनाने हेतु एक 11 सदस्यो की कमेटी बनाई गई जो नगर पालिका क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनाएगी।

 मीटिंग में पेंशनर समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, भंवर लाल बंडेला, चंद्र प्रकाश जोशी, गणेश जी राडी शंकर लाल जी मंडोरा, ललित पारीक, दिनेश उपाध्याय, घीसू लाल जोशी सत्यनारायण सोनी, श्याम सोनी, महेंद्र उपाध्याय ,घनश्याम नागौरी, कुंज बिहारी नागौरी, आलोक पंचोली, सत्येंद्र पंचोली राजकुमार कंपाउंडर साहब, चंद्र प्रकाश भट्ट, महावीर जैन देवकिशन स्वर्णकार, गोपी किशन टहलानी, दिनेश कुमार सेन, अरविंद पारीक, वृद्धि चंद सेन,घिसू लाल वैष्णव एवं शंकर लाल नागोरी, दिनेश पत्रिया आदि उपस्थित थे।

Master_Admin

Related posts

विहिप के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ

editor

भरणीकला सहकारी समिति का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित

editor

ऐतिहासिक दिल्ली दरवाजे पर प्रथम बार फहराया तिरंगा

Master_Admin

Leave a Comment