Republic Breaking

राजस्थान

विहिप के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ

 

जहाजपुर से मनोज सर्राफ

विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड जहाजपुर के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ आज प्रातः पूज्य महतं श्री संतराम जी महाराज के सानिध्य में महाराज श्री के कर कमलों द्वारा पत्रक के विमोचन के साथ ही प्रारम्भ हुआ!

इससे पुर्व विहिप के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, नगर उपाध्यक्ष गोकुल खटीक ने पूज्य महंत श्री संतराम जी का विहिप की और से तिलक लगा ऊपरणा पहनाकर सत्कार किया।

 

विहिप के जिला मंत्री शशिकान्त पत्रिया ने विहिप के कार्य और उद्धेश्य पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और बताया कि विहिप द्वारा प्रति तीन वर्ष मे हित चिंतक अभियान के द्वारा संगठन से समाज को जोडने का अभियान चलाया जाता है।

विहिप द्वारा इस बार समाज के सभी वर्ग के व्यक्तियो, माताओ बहिनो को जोडने का लक्ष्य रखा है! वर्तमान समय मे हिन्दू समाज द्वारा एकजूट होकर संस्कृति पर हो रहे प्रहार के विरुद्ध संगठित रूप से प्रत्युत्तर देने समय है।

और इसी कडी मे विहिप ही सशक्त माध्यम है! धर्मांतरण रोकने, लव जिहाद रोकने, इस्लामिक आतंकवाद से बचाने , भेदभाव रहित सामाजिक समरसता युक्त संगठित हिन्दू समाज के निर्माण के लिए सभी को परिवार सहित विहिप का सदस्य बनना चाहिए!

महंत श्री संतराम जी को जहाजपुर का प्रथम सदस्य बना सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया! इस अवसर पर महंत श्री ने कहा कि वर्तमान में धर्मांतरण रोकने लव जिहाद रोकने इस्लामिक आतंकवाद को रोकने समरसता युक्त समाज का निर्माण करने के लिए विहिप कार्य कर रहा है और सबको संगठन से जुडकर कार्य करना चाहिए! महंत श्री संतराम जी महाराज ने समस्त हिंदूओं को आधिकाधिक संख्या मे धर्म , संस्कृति और राष्ट्र की रक्षार्थ विहिप जैसे समर्पित संगठन से जुडकर कार्य करने का आह्वान किया!

प्रखण्ड मंत्री बजरंग जांगिड व नगर मंत्री दीपक रेगर ने बताया कि हित चिंतक अभियान के तहत प्रखण्ड मे 5000 सदस्य बनाये जायेंगे और इसके लिए कार्यकर्ता घर घर तक पहुंचेंगे!

शुभारम्भ के समय पत्रक का विमोचन भी महंत संतराम जी द्वारा किया गया! कार्यक्रम मे बजरंग दल के जिला सह संयोजक श्याम सुंदर गुर्जर, प्रखण्ड संयोजक जितेन्द्र मीणा, नगर संयोजक दिनेश प्रजापत, विहिप के देबी लाल शर्मा, शक्ति सिंह राणावत, किशन पांचाल , अनिल जैन, कैलाश चन्द्र बिडला, नवरत्न साहू, ओम प्रकाश स्वर्णकार, अर्पित पाराशर, अंकुर लढा, संदीप चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

editor

Editor Republic Breaking Network

Related posts

भीलवाड़ा में बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन

editor

जहाजपुर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

editor

भीलवाड़ा जिला एग्रीकल्चर होलसेलर मीटिंग संपन्न

editor

Leave a Comment