Republic Breaking

भिण्ड

कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी मनोनीत

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिंड

भिण्ड । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के निर्देशानुसार व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सिंह की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की नियुक्ति की घोषणा की है।

नवनियुक्ति जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पूर्व में भी पार्टी में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव,विचार विभाग के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

नवनियुक्ति जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी तरह से निभाउंगा।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारबन्धु एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

Master_Admin

Related posts

15 हजार के ईनामी दुष्कर्म के मामले मे तीन फरार आरोपियों को दबोह पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

Master_Admin

मानवता के सच्चे उपासक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : अतुल रमेश पाठक

editor

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

editor

Leave a Comment