Republic Breaking

भोपाल

मध्यप्रदेश में 12 आईएफएस के तबादले, देवास सीएफ और सागर टीकमगढ़ डीएफओ बदले

लक्ष्मण सिंह तोमर 9926261372
भोपाल । राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले किए है। वन विभाग ने मंगलवार देर शाम तबादला आदेश जारी कर वन संरक्षक कार्य योजना बालाघाट अरविंद प्रताप सिंह सेंगर को वन संरक्षक बालाघाट वृत्त पदस्थ किया है।
इसी तरह वन संरक्षक देवास पीएन मिश्रा को वन संरक्षक वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल, नवीन गर्ग को डीएफओ दक्षिण सागर से प्रतिनियुक्ति पर उप वन संरक्षक ईको टूरिज्म बोर्ड भोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह को डीएफओ टीकमगढ़ से डीएफओ दक्षिण सागर, थिरूकुराल आर को प्रशिक्षु उप वमंडल अधिकारी मानपुर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया से डीएफओ टीकमगढ़ पदस्थ किया है।

एसीएफ (सहायक वन सरंक्षक) स्तर के अधिकारियों में सुंदरदास सोनवानी, उप वन मंडल अधिकारी बैढ़न सिंगरौली से अधीक्षक- पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया, संदेश माहेश्वरी एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व सोहागपुर नर्मदापुरम को एसीएफ इको टूरिज्म बोर्ड, अंकित जामोद उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर को एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व, जाम सिंह मुवेल उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी को उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर, अनादि बुधोलिया उप वन मंडल अधिकारी सारणी बैतूल को उप वन मंडल अधिकारी सिलवानी छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है। इनके अलावा राजेश मंडावलिया अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास वनमंडल को अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य मंदसौर और विकास माहोरे, अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य को अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास पदस्थ किया गया है।

Master_Admin

Related posts

मध्‍यप्रदेश में 42 हजार फोरेंसिक सैंपलों की जांच अटकी, कैसे जल्दी मिले न्याय

editor

दतिया में 9 साल की भांजी से दुष्कर्म व हत्या करने वाले को मृत्युदंड

editor

भोपाल : गोविंद सिंह का शिवराज पर हमला, गले तक भ्रष्टाचार में लिप्त है सरकार, योगी व यूपी सरकार की तारीफ

editor

Leave a Comment