Republic Breaking

जहाजपुर भीलवाड़ा

सनातन हिंदू उत्सव समिति द्वारा नववर्ष का भव्य आयोजन, जय श्री राम से गूंजा उठा जहाजपुर

जहाजपुर से मनोज सर्राफ
सनातन हिंदू उत्सव समिति द्वारा मेवाड़ के अंतिम छोर पर स्थित यज्ञ नगरी जहाजपुर में विक्रम संवत 2080 मनाने के लिए भव्य आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी श्रंखला में आज जहाजपुर बस स्टैंड स्थित बागर के बालाजी से एक विशाल भगवामय शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुरुष एवं नारी शक्ति सहित बालक और बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा में प्रभु श्री राम जानकी और लक्ष्मण की झांकियों सहित भारत माता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार एवं परम पूजनीय श्री गुरुजी के चित्रों से सजे वाहन भी सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा में नगर के सभी हिंदू संगठन सामाजिक संगठन एवं राष्ट्रभक्त संगठन शामिल हुए इनमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्या भारती किसान संघ भारत विकास परिषद संयुक्त व्यापार महासंघ पूर्व सैनिक सेवा परिषद भारतीय जनता पार्टी सहित दुर्गा वाहिनी एवं राष्ट्र सेविका समिति के कार्यकर्ता शुभ्र एवं सांस्कृतिक वेश में सम्मिलित हुए।
यात्रा में सभी को तिलक करते हुए नव वर्ष का प्रसाद वितरण किया जा रहा था।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
इससे पूर्व नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सांयकाल गणेश चौक से एक विशाल जागरण यात्रा प्रारंभ हुई जो सदर बाजार होते हुए तेजाजी चौक पर संपन्न हुई।
जहां रंगोली सजाकर दीप मालिकाओ से युक्त भव्य महा आरती का आयोजन किया गया।
आज की शोभायात्रा में घ।टारानी शक्तिपीठ स्थित वेद विद्यालय के बिटुक आकर्षण का केंद्र रहे इन्होंने वेदोच्चार मंत्रों से सभी को मंत्र मुग्ध कर शोभायात्रा में भाग
लिया।।

Master_Admin

Related posts

इफको एमसी की डीलर मीटिंग संपन्न

Master_Admin

डॉ किरोड़ी लाल की जनसभा के साथ जन आक्रोश यात्रा का समापन

editor

विहिप ने रक्तदान शिविर आयोजित कर अखंड भारत दिवस मनाया 

Master_Admin

Leave a Comment