Republic Breaking

भिण्ड मध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार लगने से पिता व पुत्र हालत गंभीर

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिण्ड

भिण्ड|अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता व पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम की है। अमायन निवासी वेदराम सिंह,शैलेंद्र सिंह और नाथू सिंह,राहुल सिंह के बीच कुछ पुरानी रंजिश चल रही थी।

इसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने शैलेंद्र सिंह वेदराम के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घायल पक्ष के दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।पुलिस ने घायल की रिपोर्ट के आधार पर नाथू सिंह,राहुल,दीपेंद्र फौजी और रंजीत निवासी अमायन के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि नाथू सिंह की फरियाद पर वेदराम और शैलेंद्र सिंह निवासी अमायन के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

editor

Editor Republic Breaking Network

Related posts

बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन- सर्वोच्च न्यायालय

editor

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

editor

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत: सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

editor

Leave a Comment