Republic Breaking

बिहार

बिहार के भागलपुर में ‘श्रद्धा मर्डर’ पार्ट-2! बीच बाजार में महिला को टुकड़ों में बांटा, मुख्य आरोपी शकील समेत 5 गिरफ्तार

बिहार – दिल्ली में 35 टुकड़ों वाले श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी अभी सुलझ ही रही थी कि बिहार के भागलपुर से एक और मामला सामने आ गया है। बिहार के भागलपुर से बीच बाजार में महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपियों ने पहले तो महिला की हत्या की और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। मामले में मुख्य आरोपी शकील समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार के भागलपुर में हैवानों ने बीच बाजार में एक महिला के टुकड़ें-टुकड़े कर डाले। नीलम नाम की महिला बीच बाजार चिल्लाती रही लेकिन जल्लादों का दिल नहीं पसीजा। भागलपुर में इन राक्षसों ने पहले हाथ काटे फिर पैर और फिर उसे टुकड़ों-टुकड़ों में बांट दिया। नीलम की हत्या का आरोप शकील और शमीन पर लगा है। शकील और नीलम के बीच पैसों को लेकर विवाद था। इस वजह से ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

नीलम सिंधिया पुल के पास एक बाजार से गुजर रही थी तभी शकील ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद शकील ने धारदार हथियार से नीलम के ऊपर हमला किया और उसके शरीर को टुकड़ों में बांट दिया। इन जल्लादों को लगा कि नीलम की सांसें रुक चुकी हैं और वहां से तुरंत फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए लेकिन नीलम को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शकील और शमीन को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना से लोगों में गुस्सा है। लेकिन क्या सिर्फ नाराजगी जताने से ऐसे नृशंस अरपाध पर लगाम लग जाएगा? बिहार में आए दिन हो रही घटनाओं से यही समझ आ रहा है कि अपराध के सामने जनता, पुलिस और सरकार सब इतने बेबस और लाचार हैं कि घर से बाहर निकलते ही लोगों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है ऐसे में एक बार फिर जंगलराज की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था और ‘सुशासन’ कटघरे में खड़ा है। सवाल ये भी है कि भागलपुर के इस राक्षस की हिम्मत आखिर इतनी कैसे बढ़ गई कि बीच बाजार में एक महिला की नृशंस हत्या को अंजाम दे दिया गया और कोई उसे बचाने के लिए कुछ कर ना सका!

editor

Editor Republic Breaking Network

Leave a Comment