Republic Breaking

जागरूकता दतिया मध्यप्रदेश

बच्चों को नियमित विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें- रामजीशरण राय, सदस्य सीडब्ल्यूसी

कलेक्टर के निर्देशन में बाल कल्याण समिति सदस्य द्वारा किया विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सीतापुर व रिछारी में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

दतिया @Republicbreakingindianews.com>>>>>>>>>>>>>>>>> विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, शिक्षा के महत्ता बताने, बच्चों को प्राप्त अधिकारों से परिचित कराने व उन्हें कानूनी जानकारी देने के उद्देश्य से संवेदनशील कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में संचालित संवाद अभियान के तहत बाल कल्याण समिति (प्रथमश्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति प्राप्त शक्तिपीठ) सदस्य रामजीशरण राय व एम्बैड परियोजना के जिला समन्वयक अशोककुमार शाक्य द्वारा शासकीय एकीकृत शाला सीतापुर व शासकीय माद्यमिक विद्यालय रिछारी भ्रमण कर छात्रों, परिजनों स्वसहायता समूह के सदस्यों से संवाद किया गया।

आयोजित संवाद कार्यक्रम में रामजीशरण राय सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा स्कूल में सतत अनुपस्थित रहने वाले व नियमित न आने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ चर्चा कर शिक्षा के महत्व को बताते हुए बालकों के सर्वोत्तमहित को दृष्टिगत रखते हुए उनसे नियमित स्कूल भेजने का आव्हान किया ताकि वे सर्वांगीण विकास कर सकें। स्व सहायता समूह सदस्यों से भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता के बारे में चर्चा की गई। संवाद के दौरान सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श बताते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181, 112 व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की व्यापक जानकारी दी गई।

संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने रिछारी में बाउंड्री बाल निर्माण, छत डलवाने, पेयजल हेतु हैंडपंप लगाने व शौचालय ठीक कराने, खेल सामग्री उपलब्ध कराने की माँग रखी।

संवाद के दौरान वैधानिक जानकारी देते हुए अशोककुमार एम्बैड परियोजना ने बच्चों से उनकी अपेक्षाएं जानी और कानूनी अधिकार व संचालित अधिनियमों के बारे में बताया। साथ ही परिजनों को आवश्यक जानकारी देते हुए बच्चों के भविष्य के बारे में आगाह किया कि अशिक्षित रहने पर वे किस प्रकार जीवन व्यतीत करने को मजबूर होंगे साथ ही कानूनी जानकारी दी गई।

बाल कल्याण समिति सदस्य श्री राय ने शिकायत पेटिका के बेहतर उपयोग हेतु समिति निर्माण व खोलने का समय व अंतराल तय करने हेतु निर्देशित किया। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रयास करने की बात कही। विद्यालय में खेल व रचनात्मक गतिविधियों कराने हेतु सहमति बनीं। उपस्थित परिजनों ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं स्वसहायता समूह सदस्यों ने व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु सहमति दी।

आगामी संवाद कार्यक्रम पालक शिक्षक बैठक में क्या जावेगा। सीतापुर संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षक कैलाश नारायण तिवारी, संतोष गुप्ता, श्रीमती ऊषा वर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा व रिछारी में मुहम्मद खालिद,अरविन्द कुमारगोस्वामी, सुश्री नीतू प्रजापति उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सहायक रामजीशरण राय ने दी।

editor

Editor Republic Breaking Network

Related posts

सदगुरु कबीर साहिब की 625 की जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन 4 जून को

Master_Admin

युवाओं ने दतिया की ऐतिहासिक, धार्मिक व पुरातात्विक धरोहरों को जाना

editor

कल 21 नवम्बर को किसूपुरा भिण्ड में पुनर्मतदान होगा

editor

Leave a Comment