Republic Breaking

भिण्ड

संघ स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर निकला पथ संचलन

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो  रिपब्लिक ब्रेकिंग न्यूज़ भिंड
भिंड नगर की सिद्धेश्वर वस्ती का स्वयंसेवकों ने निकला संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है!शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर निकाले जा रहे पथ संचलन के अवसर पर रविवार को भिंड नगर की सिद्धेश्वर वस्ती का संचलन स्वयंसेवकों द्वारा कदम से कदम मिलाकर निकला गया,जिसमें मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ बाल्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर श्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे! इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री महेंद्र शर्मा ने कहा कि संघ का कार्य रचनात्मक एवं सकारात्मक है,उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में व्यक्ति निर्माण होता है,जिसके फलस्वरूप संगठन आज मजबूती से खड़ा है,स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संघ पर प्रतिबंध का भी कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला!अंत में श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पांच परिवर्तन जिसमें कुटुंब प्रवोधन,स्वदेशी,सामाजिक समरसता,पर्यावरण एवं नागरिक शिष्टाचार के माध्यम से हम समाज परिवर्तन कर अपने राष्ट्र को परम वैभवशाली और शक्तिशाली बना सकते हैं!

Bhind@

Related posts

खेल हमारे शरीर के आलस्य को ताजगी में बदल देते हैं : नरवरिया

editor

सैन्य सम्मान के साथ जवानों को दी गई अंतिम विदाई

Master_Admin

संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार : पाठक एवं राजावत

Master_Admin

Leave a Comment